लोक जगत, रायपुर। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर हुसैनी सेना की बाइक जुलूस सोमवार 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे औलिया चौक बंजारी बाबा दरगाह के सामने से निकलेगा जिसे सर्व समाज प्रमुखों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी साहब, सरपरस्त नईम अशरफी रिजवी, उपाध्यक्ष कय्यूम अली, रफीक गोठिया, शेख अमीन झंडी दिखा के रवाना करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, प्रदेश महामंत्री मो जाकिर ने रायपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान को जुलूस की जिम्मेदारी सौंपी हैं, जिला अध्यक्ष मो. आमिर ने बताया कि सभी वार्ड अध्यक्षों को 50-50 बाइक की जिम्मेदारी दी गई है, जो स्टेडियम ओ.सी.एम चौक, फव्वारा चौक, बैरन बाजार मस्जिद के सामने से होते हुए छोटापारा बैजनाथपारा एवरग्रीन चौक, नगर घड़ी चौक, राजातालाब, पंडरी से मौदहापारा थाना के सामने से होते हुए नहर पारा स्टेशन रोड, राठौर चौक, बढ़ाईपारा, आजाद चौक होते हुए ईदगाह भाटा, लाखेनगर चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर मंदिर चौक, नेहरूनगर, सिद्धार्थ चौक, संतोषी नगर होते हुए वापस संतोषी नगर संजय नगर में समापन होगा।








Leave a Reply