चाकू से डरा धमकाकर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने वाले 01 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित 02 गिरफ्तार…

रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी मुकेश कुमार ध्रुव ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जोमैटो में डिलीवरी का कार्य करता है। दिनांक 02.08.2026 को रात्रि लगभग 01ः30 बजे वह सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम चैक के आगे आर्डर पर डिलीवरी देने गया था। लोकेशन पर पहुंचने पर उसे एक एक्टिवा वाहन पर सवार दो अज्ञात युवक मिले। दोनों ने उससे पूछा कि उनका ऑर्डर कहां है। इस पर प्रार्थी ने उन्हें उक्त ऑर्डर दे दिया तथा ऑर्डर की राशि मांगी। राशि मांगने पर दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे तथा कहने लगे कि किस बात का पैसा देंगे तथा अपने पास रखें चाकू को निकालकर मारने की धमकी देकर प्रार्थी को भयभीत कर उसके विवो कंपनी का मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियांे के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 409/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लूट की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही आरोपियों के हुलिये एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं। टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा तरीका-वारदात के आधार पर लूट की पूर्व घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की गई। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयुक्त एक्टिवा वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी नेहरू नगर कोतवाली निवासी भूपेन्द्र भारती एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों के द्वारा लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की प्रार्थी की 01 नग मोबाईल फोन तथा 01 अन्य मोबाईल फोन सहित कुल 02 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर दोनांे के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। जप्त किए गए 01 अन्य मोबाइल फोन के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है। आरोपी भूपेन्द्र भारती उर्फ आकु के विरुद्ध पूर्व में थाना कोतवाली में आम्र्स एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें वह जेल निरुद्ध रह चुका है तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक भी पूर्व में थाना सिविल लाईन के एक नकबजनी प्रकरण में निरुद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार

01. भूपेन्द्र भारती उर्फ आकु पिता घनश्याम भारती उम्र 20 वर्ष निवासी रविन्द्र मंच के पीछे मुकेश बनिया वाली गली नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *