प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 04.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत दाई कोरा भवन के सामने कुछ लड़के प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्य बताए गए स्थान पर पहुंचे। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई, जिसके दौरान कुल 03 व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. असपाक, शिवम ढीमर एवं तुषार ढीमर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 रखा होना पाया गया।

उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में तीनों से वैध दस्तावेजों की मांग करने पर, उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वे टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहे थे।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 300 नग नाईट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, नगदी राशि 4,00/- रूपये तथा प्रकरण से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 105/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी…

01. मोह. असपाक पिता मोह. फारूख उम्र 25 वर्ष निवासी कबीर नगर झण्डा चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

02. शिवम ढीमर पिता सुनील ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी मंगल बाजार थाना आजाद चौक रायपुर।

03. तुषार ढीमर पिता अनिल ढीमर उम्र 20 वर्ष निवासी कुरूद अटल आवास थाना कुरूद जिला धमतरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories