शिक्षकों को बड़ी राहत, VSK App की तकनीकी खामियों के बावजूद अब नहीं रुकेगा जुलाई का वेतन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। VSK App के जरिए अटेंडेंस दर्ज करने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते जुलाई माह के वेतन भुगतान को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया है।स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और संयुक्त संचालकों (जेडी) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन ई-अटेंडेंस के बजाय ऑफलाइन अटेंडेंस के आधार पर शिक्षकों का जुलाई महीने का वेतन जारी किया जाए।

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादवस्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा VSK ऐप में आ रही…यह निर्देश स्कूल शिक्षा सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया। बैठक में प्रदेशभर के डीईओ और जेडी शामिल हुए, जहां अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था की मॉनिटरिंग के साथ ही ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर सैलेरी तैयार करने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई।दरअसल, बीते कुछ समय से VSK App में तकनीकी समस्याओं के कारण कई शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही थी, जिससे उनके वेतन में कटौती या देरी की आशंका बनी हुई थी। इस मुद्दे को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा सहित कई शिक्षक संगठनों ने प्रमुखता से उठाया थासंजय शर्मा ने चेतावनी दी थी कि यदि बिना कारण जाने शिक्षकों का वेतन रोका गया तो 7 अगस्त को डीडीओ कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने मांग की थी कि तकनीकी खामी के कारण जिन शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी, उनका वेतन न रोका जाए और डीडीओ स्तर पर इसका सत्यापन कराया जाए। शिक्षा सचिव के इस निर्णय का उन्होंने स्वागत किया है।इसी तरह, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया था और ज्ञापन सौंपा था।राठौर ने बताया कि संचालक ने तभी आश्वासन दिया था कि तकनीकी समस्याओं की जांच किए बिना किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में इस निर्णय को फिर से दोहराया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जुलाई माह का वेतन VSK App की तकनीकी समस्याओं के कारण न तो रोका जाएगा और न ही काटा जाएगा।शिक्षक फेडरेशन ने विभाग के इस फैसले पर आभार जताते हुए स्वागत किया है, साथ ही यह मांग भी रखी है कि वेतन भुगतान जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया से जोड़ने से पहले VSK App की सभी तकनीकी खामियों का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में शिक्षकों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *