लोक जगत, दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के सीआईएसएफ कैंप बचेली में गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान सीआईएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर थे। पुलिस ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी हैं। साथ ही घटनाक्रम में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। घटना थाना बचेली क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप की है।

सफाई के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली
मृतक जवान का नाम दत्तात्राया पिता शिवाजी बी. वांगने निवासी अहिल्यानगर महाराष्ट्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा हैं कि सीआईएसएफ कैंप बचेली अंतर्गत 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-03 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया सर्विस रायफल की सफाई कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गया, जिससे गोली लगने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया, जहां पर डाॅक्टरों ने परिक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव को अपोलो अस्पताल एनएमडीसी बचेली की मरच्यूरी में रखा गया था। कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच चुके हैं।
पुलिस द्वारा जाँच जारी
फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच एवं FSL के घटना स्थल निरीक्षण पीएम रिपोर्ट के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।







Leave a Reply