लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक घटना दिनांक 19.09.2026 को घडी चौक रायपुर में साहू समाज का कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम के दौरान शाम करीबन 04.00 बजे मेरे जीस पेंट के पीछे जेब को चेक करने पर जेब में रखा नगदी रकम 30200/- रू नहीं था आसपास पुछताछ किया तो कार्यक्रम में शामिल होने आये रोबिन साहू के जींस पेंट के पीछे जेब में रखा नगदी रकम 5000/- रू तथा शिवनंद साहू के जींस पेंट के पीछे जेब में रखा पर्स भी नहीं थी पर्स में 30000/-रू तथा एटीएम, ड्रायविंग लाईसेंस, आधार कार्ड रखा हुआ था। साहू समाज के कार्यक्रम के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हम तीनों के जींस पेट के पीछे जेब में रखे उक्त नगदी रकम 65200/- रू. तथा एटीएम, ड्रायविंग लाईसेंस, आधार कार्ड को चोरी कर ले गया है। प्रकरण का एक आरोपी छवी यादव फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में 503/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभकिया गया। टीम के सदस्यों द्वारा पटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आरोपियो की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी 01. दिपक निर्मलकर 02. सुरेश बाघ 03. राजेश चौहान 04. राजू साहू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी…
राजू साहू, पिता स्वः रामदास साहू उम्र 42 वर्ष पता गोदंवाडा रोड महतारी चौक थाना गुढयारी रायपुर।
दिपक निर्मलकर पिता स्वः नरेश निर्मलकर उम्र 30 वर्ष पता बंसत नगर दूर्गा मंदिर के पास आजाद चौक रायपुर।
सुरेश बाघ पिता अजीत बाघ उम्र 40 वर्ष पत्ता समता कालोनी थाना आजाद चौक रायपुर।
राजेश चौहान पिता अनुज चौहान उम्र 32 वर्ष पता बंजरंग नगर पानी टंकी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।







Leave a Reply