,

आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़…

लोक जगत, दुर्ग। जिले में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक परिसर में छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान तीन युवतियों और तीन ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीचे मिठाई और आइसक्रीम पार्लर संचालित होता था, जबकि ऊपर बने कमरों में कथित रूप से देह व्यापार चलाया जा रहा था। पुलिस ने दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राहकों को मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क कर एंट्री दी जाती थी। पुलिस पूरे नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *