,

ई-रिक्शा एवं दोपहिया वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा…

रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी अजय यादव निवासी रावाभांठा थाना खमतराई, रायपुर ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिचित के नाम से पंजीकृत ई-रिक्शा क्रमांक सी जी 04 एन टी 0169 को दिनांक 27.06.26 को रात में अपने घर के सामने खड़ी किया था। दिनांक 28.06.2026 को सुबह प्रार्थी देखा तो ई-रिक्शा खड़ी किये स्थान पर नहीं था। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के घर के सामने खड़ी उक्त ई-रिक्शा चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 603/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार दिनांक 28.06.2026 को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत बंजारी नगर, रावाभांठा स्थित पाल ट्रेडर्स के बाजू में प्रार्थी दिलीप परिहार की खड़ी टीवीएस स्कूटी क्रमांक सी जी 04 क्यू ए 3039 को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 601/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियो एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा प्रकरण में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से भी आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए।इसी दौरान टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 लोगों को पकड़ा गया, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है। पूछताछ में दोनों के द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा एवं दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 04 एनटी 0169 तथा टीवीएस स्कूटी क्रमांक सीजी 04 क्यूए 3039, कुल जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं। विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories