कल 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत…

लोक जगत, कोरिया/बैकुंठपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर सहित सिविल न्यायालय मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर एवं संबंधित राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक एवं दीवानी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक, विद्युत, पारिवारिक एवं निष्पादन संबंधी मामलों सहित अन्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा। न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के पक्षकार संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने प्रकरण का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निराकरण करा सकते हैं।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश पारीक ने अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक तैयारियां एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *