लोक जगत, रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री एवं अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में 02 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा अवैध शराब एवं बिक्री की नगदी जप्त की है।
जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹1,35,030/- से अधिक है।

जप्त सामग्री का विवरण…
मादक पदार्थ गांजा – 02 किलो 555 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,25,000/-
अवैध शराब – 86 पौवा, कीमत ₹9,580/-
शराब बिक्री की नगदी – ₹450/-
कुल जप्ती – ₹1,35,030/- से अधिक
01. गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रही महिला गिरफ्तार।
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एफसीआई गोदाम के पास एक महिला नीले रंग की साड़ी पहनकर थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे में रखे थैले की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान थैले से 02 किलो 555 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,25,000/- है, बरामद हुआ। गांजा को विधिवत जप्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 377/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: राखी देवार, पति तूफान देवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, केशरवानी भवन के पास, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर।
02. अवैध शराब बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार।
इसी क्रम में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब, तिल्दा में एक महिला अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रही है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला चुनिया देवार को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 86 पौवा अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹9,580/-, तथा शराब बिक्री की नगदी ₹450/-, कुल ₹10,030/- की सामग्री जप्त की गई।
आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 376/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: श्रीमती चुनिया देवार, पति युवराज देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवारपारा, दलाल तालाब पार, तिल्दा, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)
“ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई
तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई मे निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में सउनि अमिला नाग, पीएसआई रानू साहू, प्रधान आरक्षक जालम साहू, आरक्षक किशोर शर्मा, बलराम निराला, संदीप सिंह, महेन्द्र वर्मा एवं महिला आरक्षक रामकुमारी पटेल पूजा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Leave a Reply