घटारानी में गूंजेगा सिनेमा का शोर, ‘मयारू भौजी-3’ की शूटिंग 25 से…

लोक जगत, छुरा/घटारानी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी अब बड़े पर्दे पर भी नजर आएगा। यहां मोहन सुंदरानी प्रोडक्शन की सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मयारू भौजी-3’ की शूटिंग होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर हितेश सुंदरानी ने बताया कि दिनांक 25, 26 और 27 सितंबर को घटारानी में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके लिए फिल्म की टीम ने घटारानी मंदिर ट्रस्ट से अनुमति ले ली है।

स्टार कास्ट पहुंचेगी घटारानी –
शूटिंग के लिए फिल्म के डायरेक्टर उत्तम तिवारी, प्रोड्यूसर मोहन सुंदरानी और हितेश सुंदरानी के साथ फिल्म के हीरो मन कुरैशी और हिरोइन आस्था शर्मा घटारानी पहुंचेंगे। फिल्म यूनिट के पहुंचने से क्षेत्र में काफी उत्साह है।

बताया जा रहा है कि फिल्म के कई अहम सीन घटारानी के वादियों और मंदिर परिसर में फिल्माए जाएंगे। इससे घटारानी पर्यटन स्थल को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *