लोक जगत, रायपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश राठौर के दिशा-निर्देशन में शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक सुधांशु बघेल के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की 02 अलग-अलग संयुक्त टीमें गठित कर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 29.08.2026 को पुलिस टीम को अलग-अलग स्थानों पर युवकों द्वारा धारदार चाकू लेकर आम लोगों को भयभीत करने की सूचना प्राप्त हुई।
पहली कार्यवाही…
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र धाई को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दूसरी कार्यवाही…
इसी प्रकार दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा निवासी रजत दास उर्फ राहुल दास पिता जान दास, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, कोटा ब्लॉक-06, मकान नं. 01, थाना सरस्वती नगर, रायपुर मोहबा बाजार के पास हाथ में स्टील का धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्टील का धारदार बटनदार जप्त किया गया l आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।







Leave a Reply