लोक जगत, बसना/पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा स्थित जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उन्होंने विकासखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा लिया।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों से एक-एक कर उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, विद्युत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा समाज कल्याण जैसे प्रमुख विभागों के कामकाज पर विशेष जोर दिया।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अंतिम उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी निर्माण कार्य जारी हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आने वाले आवेदनों का पारदर्शी तरीके से निराकरण करें ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बैठक में विधायक ने आगामी मौसम और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने, सड़कों की मरम्मत तथा विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के भी निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक में पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधायक प्रतिनिधि हरप्रसाद पटेल,जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी,जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे,सभापति जनपद पंचायत पिथौरा दिनेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल,सभापति जनपद पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा ,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक,निज सचिव नरेंद्र बोरे, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज गजेंद्र,SDM पिथौरा बजरंग वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।








Leave a Reply