लोक जगत, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में हितग्राही राशन कार्ड लेकर भटक रहे हैं, भंडारण नहीं होने से लगभग आधे राशन दुकानों में अगस्त माह का राशन पहुंचा ही नहीं है, आबंटन केवल कागजी साबित हो रहा है। शक्कर तो किसी भी राशन दुकान में नहीं मिल रहा है, अधिक कीमत पर खरीदना पड़ रहा है, अनियमित आपूर्ति और भंडारण कमी की शिकायतें पूरे प्रदेश से लगातार सामने आ रही हैं। बस्तर सरगुजा जैसे वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में चना और गुड़ का आवंटन लंबे समय से बाधित है, इस सरकार ने पीडीएस की व्यवस्था को जानबूझकर बाधित कर दिया है। डिजिटल इंडिया और पारदर्शिता का दावा झूठा है, ऑनलाइन ई-पॉस (PDS) सॉफ्टवेयर और ऐप में स्टॉक और सामग्री का विकल्प छुपाये जा रहे हैं, जिससे वितरण प्रभावित हो रहा है।

सरकार की दुर्भावना से मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है, बीते 5 दिनों में 6 लोगों ने जान गंवाई हैं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है, कल पखांजूर के परलकोट में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हुई, कल ही सूरजपूर जिले के प्रतापपुर वन क्षेत्र के सरहरी बाजार से सिंघरा लौट रहे 48 वर्षीय ग्रामीण की हाथी के कुचलने से मौत हो गयी, विगत दिनों कांकेर के मरकाटोला में भालू ने 3-3 लोगों की जानें ली थी। सरकार की गलत नीतियों से जंगली जानवरों के हमले बढ़ रहे, जंगलों की कटाई और खनिजों के असंतुलित दोहन से मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है, मौत के आंकड़े दोनों तरफ बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में केवल संसाधनों की लूट है, न इंसानो की चिंता है, न वन्यजीव। प्राकृति और पर्यावरण भी इस सरकार में गंभीर संकट में हैं।







Leave a Reply