पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला की घटना को अंजाम देने वाले कुल 02 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी ठाकुर राम साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया की वह रामनगर गुढ़ियारी में रहता है तथा टाईल्स फिटिंग का काम करता है । दिनांक 15/08/26 को प्रार्थी का रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी के साथ वाद विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों के द्वारा प्रार्थी को बाद में देख लेने की धमकी दी गई थी। प्रार्थी दिनांक 16/08/26 के रात्रि लगभग 08.45 बजे जब अपने घर से खाना खाकर बाहर आया उसी समय रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी वहाँ पहुँच गए तथा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर उनके द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी की हत्या करने की नियत से उस पर वार कर गंभीर चोट पहुँचा कर वहाँ से फरार हो गए। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अप क्र 338/26 धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) बी.एन.एस 25, 26 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध किया गया।

घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियो की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी के छिपने के हर संभावित ठिकाने में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ लेने पर उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गुप्ती जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी –
01)रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू पिता गुलाब दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष सा० ग्राम अकोली थाना नांदघाट जिला बेमेतरा (छ.ग.)
02) मोहन दास मानिकपुरी पिता स्व० गुलाब दास मानिकपुरी उम्र 27 साल लक्ष्मण नगर गली नं. 03 मीणा किराना स्टोर्स के पास रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *