पुल के अभाव मे जान जोखिम मे डालकर स्कूल जाने को मजबुर छात्र – आदिवासी क्षेत्रो से डराने वाली तस्वीर

लोक जगत, गरियाबंद। गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल ग्रामो में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति आदिवासी बच्चो को हाईस्कूल की पढ़ाई करने जान जोखिम में डालकर स्कूल तक पहुंचना पड़ रहा है तब कही जाकर उन्हे शिक्षा नसीब हो पाती है। तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 17 किमी दूर गरियाबंद विकासखण्ड के अंतिम छोर में बसा ग्राम जरण्डी, बोड़ापाला के दर्जनभर स्कूल के छात्र-छात्राएं बाकड़ी नदी को तैरकर या फिर वाहनो के ट्यूब के सहारे पारकर धवलपुर हाईस्कूल पहुंचते है तब उन्हे शिक्षा प्राप्त होती है। ज्ञात हो कि यह बाकड़ी नदी आगे चलकर सिकासार जलाशय में मिलता है और यह काफी चौड़ा नदी है यहां बारिश के पूरे चार माह कमर तक पानी चलते रहता है और बारिश होने पर जंगलो तथा पहाड़ी ईलाके के पानी आने से यह नदी अचानक उफान पर आ जाता है। इस बाकड़ी नदी मे इन दिनो कमर तक पानी चल रहा है और स्कूल मे पढ़ाई करने वाले छात्र -छात्राएं रोजना अपनी जान हथेली पर रखकर नदी को पारकर स्कूल आने मजबुर हो रहे है। ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पहले इस बाकड़ी नदी को ग्राम जरण्डी बोलापाला की एक छात्रा जो हाईस्कूल धवलपुर पढ़ाई करने आ रही थी और अचानक नदी में बाढ़ आ जाने से नदी पार करते समय ट्यूब पलट जाने से छात्रा की बह जाने से मौत हो गई थी तो मंत्री, विधायक, सांसद, उच्च अफसर यहां पहुंचकर इस नदी में पुल निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस नदी में पुल निर्माण नही होने से आज भी बोड़पाला, जरण्डी क्षेत्र के ग्रामीण व स्कूली छात्र इस नदी में जान जोखिम में डालकर आने जाने को मजबूर होते है। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 17 कि.मी.दूर ग्राम पंचायत जंगल धवलपुर के आश्रित ग्राम जरण्डी बोड़ापाला,टोरीभुई की जनसंख्या लगभग 400 के आसपास है और ग्राम जरण्डी में प्राथमिक शाला तक की शिक्षा की व्यवस्था है यह क्षेत्र हाथी प्रभावित क्षेत्र भी है।
पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपये की मंजूरी मिली पर काम नही हुआ।

बाकड़ी नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2023 में कांग्रेस सरकार के दौरान 6 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है सर्वे का कार्य हो चुका है लेकिन अब तक पुल निर्माण कार्य की दिशा में कोई ठोस पहल नही किया गया है। ग्राम पंचायत जंगल धवलपुर के आश्रित ग्राम जरंडी और बोड़ापाल नदी के उस पार है और यह बाकड़ी नदी बारिश होने पर जंगलो तथा पहाड़ी ईलाके के पानी आने से यह नदी अचानक उफान पर आ जाता है। सरपंच दिनेश कुमार नेताम, उपसरपंच बालकिशन ध्रुव, गजपति, रामलाल, देवीसिंह, रामबती बाई, वरिष्ठ नागरिक कन्हैया ठाकुर, पूर्व सरपंच बिन्देश्वरी, हबीब मेमन, केदारसिंह दाउ ने बताया कई बार पुल निर्माण की मांग कर चुके है अब तक कोई ध्यान नही दिया गया अब इस मामले को लेकर क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे और मामले की शिकायत करेंगे।

विधायक जनक ध्रुव ने कहा छात्रो के लिए मोटरबोड की व्यवस्था किया जाये…
बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा दो माह पहले मै स्वयं जरण्डी, बोड़ापाला क्षेत्र का दौरा किया हूॅ यहां के नदी मे अभी कमर भर से उपर पानी चल रहा है स्कूल बच्चे जान जोखिम मे डालकर पढ़ाई करने आ रहे है बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन को चाहिए कि मोटरबोड की व्यवस्था किया जाये और सुरक्षाकर्मी तैनात किया जाये साथ ही पुल निर्माण के लिए कई बार मांग किया जा चुका है सरकार द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है अब आंदोलन किया जायेगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *