लोक जगत, गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर में फर्जी ST एक्ट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पूरे मामले की जांच पर सवाल उठाते हुए पीड़ित योगेश्वर साहू और छत्तीसगढ़ मानव अधिकार के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र गंधर्व ने DGP छत्तीसगढ़ और मुख्यमंत्री से मांग की है कि आरोपी TI और SI को तत्काल बर्खास्त किया जाए और SP गरियाबंद का तबादला किया जाए।

मानव अधिकार अध्यक्ष महेंद्र गंधर्व का बयान…
योगेश्वर साहू जैसा युवा जो गांव में शराबबंदी, वन संरक्षण, रोजगार, बिजली-पानी के लिए आवाज उठाता है, उसे फर्जी केस में फंसाना मानव अधिकार का हनन है। फिंगेश्वर पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। ऐसे TI और SI को नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं। हम DGP से मांग करते हैं कि TI चिंताराम देशमुख और SI नीलूराम दीवान को बर्खास्त किया जाए।
बर्खास्तगी की मांग के 4 पुख्ता सबूत…
सबूत-1: परिवार से अलग युवक को फंसाया – योगेश्वर साहू अपने पिता डीहूराम साहू से परिवार से अलग रहता है। विवादित जमीन पिता के नाम पर है, योगेश्वर का कोई लेना-देना नहीं।
सबूत-2: घटना के दिन मौजूद ही नहीं था – ग्राम फुलझर के *ग्राम सचिव रूपेश कुमार ध्रुव और उपाध्यक्ष ईश्वर यादव ने SP कार्यालय में लिखित बयान दिया है कि योगेश्वर साहू घटना दिनांक 06.04.2026 और 10.04.2026 को गांव में उपस्थित नहीं था और वह निर्दोष है।
सबूत-3: 11 आरोपियों को बनाया गवाह – जिन 11 लोगों के खिलाफ मारपीट की FIR दर्ज है और न्यायालय में प्रकरण चल रहा है, उन्हीं 11 आरोपियों को जांच में स्वतंत्र गवाह बना दिया गया।
सबूत-4: पीड़ित की जमीन को बताया आरोपी की – विवादित जमीन पीड़ित डीहूराम साहू की है, लेकिन SP की रिपोर्ट में उसे आरोपी ललेसरु ध्रुव की बताकर केस पलट दिया गया।
पीड़ित की DGP से मांग…
योगेश्वर साहू ने कहा – “मैं पुलिस अधीक्षक की पक्षपातपूर्ण जांच से असंतुष्ट हूं। जब ग्राम सचिव और उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार अधिकारियों ने मेरे निर्दोष होने का बयान दिया है, फिर भी SP ने थाना प्रभारी को बचाने के लिए झूठी रिपोर्ट PHQ भेज दी। इसलिए मैं मांग करता हूं कि पूरे मामले की जांच गरियाबंद जिले से बाहर के अधिकारी से कराई जाए, दोषी TI चिंताराम देशमुख और SI नीलूराम दीवान को बर्खास्त किया जाए और SP का तबादला किया जाए।
यह शिकायत अब DGP, IG रायपुर रेंज, PHQ, मुख्यमंत्री कार्यालय और मानव अधिकार आयोग को भेजी जाएगी।







Leave a Reply