लोक जगत, कोरिया/बैकुण्ठपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सत्तीपारा में एक घर की बाड़ी से गांजे की खेती स्थल पर पहुंच, मौके से लगभग 75 हरे-भरे गांजे के पौधे बरामद कर जब्त करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सत्तीपारा निवासी सुरेश राजवाड़े अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा था।

इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर अचानक धावा बोला, जिसमे जांच के दौरान बाड़ी में बड़ी संख्या में गांजे के पौधे लगे मिले, जिन्हें पुलिस ने उखाड़कर जब्त कर लिया साथ ही आरोपी सुरेश राजवाड़े को भी गिरफ्त में लिया। जब्त किए गए गांजे के पौधों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कब्जे में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कब से गांजे की खेती कर रहा था तथा इस अवैध कारोबार में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल है या नहीं। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाती है,तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।








Leave a Reply