भानपुरी समिति में प्राधिकृत अधिकारी कन्हैया वर्मा की नियुक्ति पर भड़के किसान…

नियुक्ति निरस्त करने की मांगः आदोलन की चेतावनी नियुक्तियों में किसानों के हित।

लोक जगत, डोंगरगढ़। सेवा सहकारी समिति मुसराकला पंजीयन क्रमांक 1068 के अंतर्गत आने वाले भानपुरी समिति क्षेत्र में प्राधिकृत अधिकारी की नियुक्ति को लेकर किसानों में भारी नाराजगी सामने आई है। क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने एकजुट होकर प्रस्तावित नियुक्ति का विरोध करते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। किसानों ने इस संबंध में लिखित शिकायत अधिकारियों को सौंपकर निष्पक्ष एवं योग्य व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई है।

निष्पक्ष व्यक्ति की नियुक्ति की मांगः किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि भानपुरी समिति में किसी निष्पक्ष, योग्य एवं किसानों के हितों को प्राथमिकता देने वाले व्यक्ति को प्राधिकृत अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाए। किसानों का कहना है कि सहकारी समिति सीधे तौर पर क्षेत्र के किसानों से जुड़ी संस्था है, इसलिए यहां होने वाली

और पारदर्शिता का ध्यान रखा जाना चाहिए। इस मामले में किसानों ने अपनी शिकायत की प्रतिलिपि उपआयुक्त, सहकारी संस्थाएं राजनांदगांव तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल को भी भेजी है। दर्जनों किसानों ने जताया विरोधः शिकायत में विरोध जताने वाले किसानों में चमन लाल, सुरेश पटेल, हरीराम, लीलाम्बर, चंद्रेश वर्मा, डोमेश पटेल, मनीष, गोपीराम, मदनलाल वर्मा, रूपचंद, नरेश, तेजराम वर्मा, लोकनाथ, रामसुख, पुरुषोत्तम यादव, विजय, हेमशंकर वर्मा, शंकरलाल, पिलेश्वर, दिनेश वर्मा, चौतीलाल, उमेश, बुधदेव, उदयशंकर, इतवारी, रामकुमार वर्मा, बैसाख, भारत, हेमंत कुमार, हीरालाल वर्मा, उमेश वर्मा और डोमेश्वर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। रामचंद, गोविंद, महेश, महतरू राम, रामखिलावन मांग चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी शिकायत नहीं मानी तो आंदोलन:- किसानों ने पर समय रहते कार्रवाई नहीं की और प्रस्तावित नियुक्ति को निरस्त नहीं किया गया, तो विरोध को व्यापक आंदोलन का रूप दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि वे अपने अधिकारों और समिति में पारदर्शी व्यवस्था के लिए आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में हुई है।

कन्हैया वर्मा के नाम पर किसानों में असंतोष…
किसानों द्वारा सौंपे गए शिकायत आवेदन के अनुसार उन्हें जानकारी मिली है कि भानपुरी समिति में प्राधिकृत अधिकारी के पद पर ग्राम कोलिहापुरी निवासी कन्हैया वर्मा पिता भीखम वर्मा की नियुक्ति किए जाने की तैयारी है। यह असंतोष बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि ये जानकारी इस नियुक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे और प्रशासन से तत्काल इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *