महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी कराने 30 जून तक अंतिम तिथि…

Posted by

महासमुंद। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि जिले में महतारी वंदन योजना के कुल 3 लाख 18 हजार 576 हितग्राही हैं, जिनमें से 2 लाख 92 हजार 97 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है तथा 26 हजार 479 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अभी शेष है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पहुंचकर ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। ताकि योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *