मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने वाला बाउंसर गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। थाना मौदहापारा पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में रितेश यादव, पिता गणेश यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी पीपल झाड़ के पास, जोरापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से बाउंसर का काम करता है ।

दिनांक 17.08.2026 को आरोपी द्वारा जोरापारा स्थित गैस एजेंसी में पहुंचकर पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौच करते हुए विवाद किया गया तथा विरोध करने पर रमेश गंगवानी के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई गई। आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना की सूचना पर थाना मौदहापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां सुनवाई उपरांत सक्षम न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *