राहगीर से मारपीट एवं छीना-झपटी के वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी के नर्मदापारा चौक, रेलवे स्टेशन के पास राहगीर से मारपीट करने एवं उसकी जेब में हाथ डालकर छीना-झपटी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का थाना गंज पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की गई तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

वीडियो में दिखाई दे रहे—
1. बी. कार्तिक राव, पिता बी. गणेश राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी WRS कॉलोनी, घांसपारा, थाना खमतराई, रायपुर।
2. प्रेम नायडू, पिता स्व. आदि नायडू, उम्र 19 वर्ष, निवासी नर्मदापारा, राधा कृष्ण मंदिर के पीछे, थाना गंज, रायपुर।
3. कन्हैया सिक्का, पिता स्व. संजू सिक्का, उम्र 19 वर्ष, निवासी पहाड़ी चौक, आदर्श नगर, गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।

तीनों को रात्रि में अकारण घूमते एवं वाद-विवाद करते पाए जाने पर धारा 170/126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कोतवाली, कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष पेश किया गया जहां सुनवाई उपरांत आरोपियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए जाने पर तीनों को जेल दाखिल कराया गया।

थाना गंज पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, छीना-झपटी, विवाद एवं आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कठोर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *