,

शनिचरी चौक में चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने भेजा जेल…

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को थाना रतनपुर को सूचना प्राप्त हुई कि शनिचरी चौक के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल एक पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया।पुलिस टीम ने शनिचरी चौक पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सोम मरावी (19 वर्ष) पिता विजय मरावी, निवासी जुनाशहर, रतनपुर को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, तथा पुलिसकर्मी पवन ठाकुर और धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories