शिक्षा मंत्री अपने नाकामी का ठीकरा कांग्रेस पे फोड़ना बंद कर दे – कांग्रेस

लोक जगत, रायपुर। शिक्षा मंत्री अपने नाकामी का ठीकरा कांग्रेस पे फोड़ना बंद कर दे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि बच्चो को सही शिक्षा व्यवस्था नहीं दे पा रहे है, स्कूल खुले 3 महीने हो गये है और स्कूल में किताबे नहीं पहुंच रही है, शिक्षक नहीं है, शाला भवनों का मरम्मत नहीं करवा पा रहे है, बालिकाओं के स्कूल में टायलेट नहीं बना पा रहे है तो यह शिक्षा मंत्री और सरकार की नाकामी है और शिक्षा मंत्री अपनी विफलता पर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है कि कांग्रेस आंदोलन करवा रही है। मासूम बच्चे छोटे-छोटे जेन अल्फा के लोग सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बच्चों की मांग पर ध्यान देने और समाधान करने के बजाय शिक्षा मंत्री बच्चों के आंदोलन को राजनैतिक बता रहे है। शिक्षा मंत्री को यह समझना होगा कि यह बच्चे किसी राजनैतिक दल के नहीं है, छत्तीसगढ़ का भविष्य है। बच्चे स्कूल में शिक्षको की कमी दूर करने तथा मूलभूत सुविधा चाह रहे है। स्कूल के भवन की मरम्मत चाह रहे है। शिक्षा मंत्री वह भी दूर नहीं कर पा रहे और बच्चों की नीयत पर ही सवाल खड़ा कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक नहीं होने के कारण, भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चे शिक्षकों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है। धमतरी के बारना स्कूल में पांच विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्राओं ने स्कूल में ताला लगा कर आंदोलन कर रही है। बालोद के झिरिया टोला में भी बच्चे शिक्षक की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके है। धमधा में स्कूल भवन की मांग को लेकर बच्चे विरोध कर रहे। पूरे प्रदेश में स्कूलों में किताबें और शिक्षक की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों के साथ स्कूलों में सरकार अभी तक किताबें भी नहीं पहुंचा पाई है। 12,560 से अधिक स्कूल के भवन जीर्ण-शीर्ण है, बरसात में छत टपक रही, बच्चों की पढ़ाई कैसे हो? पीने का साफ पानी, शौचालय जैसी जरूरतों की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चियां स्कूल छोड़ने को मजबूर है। बेहद शर्मनाक है कि सरकार शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण विभाग को नहीं संभाल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *