सरकारी मदद न मिलने से ग्रामीणों ने बैठक कर खुद बांस व लकड़ी से निर्मित अस्थाई पुल का किया निर्माण…

नारायणपुर। अबूझमाड़ के कोहकामेटा-झारावाही में किसी भी प्रकार की सरकारी मदद न मिलने से ग्रामीणों ने बैठक कर खुद बांस व लकड़ी से निर्मित अस्थाई पुल का किया निर्माण, ग्रामीणों की एकता इच्छा शक्ति और सिस्टम की नाकामी अनदेखी के चलते ग्रामीणों ने खुद फावड़ा टगिया उठाकर भारी बारिश में बनाया पुल, बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिला मुख्यालय पूरी तरह कट जाता है अस्पताल व स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में ,राशन के लिए हाट बाजार के लिए सामान लेने के लिए एकमात्र रास्ता जो बरसात के मौसम में पूरी तरह बाधित था ,सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि सहायता देने नहीं पहुंचा, जिससे क्षेत्र के लगभग 250 परिवार प्रभावित हो रहे थे जिनकी परेशानियां दिनों दिन बढ़ रही थी, उन्होंने एकता दिखाकर आने जाने के लिए बांस व लकड़ी से पुल का किया निर्माण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories