हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार 02 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। थाना आजाद चौक रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 307/2025 धारा 109, 115(2), 118(1), 191(3), 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में घटना में संलिप्त कुछ आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहे थे।लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल द्वारा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी आजाद चौक को दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम ने आरोपियों के संबंध में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा उनके संभावित ठिकानों एवं गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया। साथ ही आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही तथा उनके आने-जाने के स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई।इसी दौरान टीम को प्रकरण में फरार आरोपी मिनाज खान उर्फ मोईन एवं शेख सरफरोज की उपस्थिति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी मिनाज खान उर्फ मोईन एवं शेख सरफरोज को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी -01. मिनाज खान उर्फ मोईन पिता स्व. मुश्ताक़ खान उम्र 22 साल निवासी ईदगाहभाठा फारूक किराना स्टोर के बाजू में थाना आजाद चौक रायपुर।

02. शेख सरफरोज पिता शेख फिरोज उम्र 25 साल निवासी ईदगाहभाठा शकीला के घर के बाजू लाखे नगर चौक थाना आजाद चौक रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories