हाथ में चाकू लेकर लहराते आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोटा स्थित अंबेडकर चौक रेल्वे फाटक के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हाथ में चाकू लेकर लहराते युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू निवासी टिकरापारा रायपुर बताया।

आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – चेतन क्षत्रिय उर्फ छोटू पिता मधु क्षत्रिय उम्र 30 वर्ष निवासी सुमित नगर नहर पारा थाना टिकरापारा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *