लोक जगत, रायपुर। धार्मिक यात्रा के दौरान एक युवती पर तेज़ाब से हमला किए जाने की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है कांवर यात्रा में हजारों लोगों के भीड़ में एक बेटी के ऊपर तेज़ाब फेंका जाता है, यह घटना सुशासन के दावे पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है। बेटी के ऊपर बड़े-बड़े भाषण देने वाले नींद से जागो और देखो बेटियां घर, स्कूल, मंदिर, अस्पताल कहीं भी सुरक्षित नहीं है। मोदी जी का वादा था प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने पर कानून व्यवस्था में सुधार होगा, वह वादा तो झूठा निकला।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में बेहद चिंता का विषय है कानून व्यवस्था जब प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और कांवड़ यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं, तब महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होती है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। किसी भी धार्मिक आयोजन की पवित्रता तभी कायम रह सकती है, जब उसमें शामिल हर महिला और श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करे।







Leave a Reply