,

गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने लोगो को पिलाया शरबत…

लोक जगत, रायपुर। जनाब शहज़ाद अत्तारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दावते इस्लामी के डिपार्टमेंट (GNRF) गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा संपूर्ण भारत भर में जगह जगह पर गर्मी के पूरे महीने भर ठंडे पानी और शरबत का स्टॉल लगा कर गर्मी से जूझ रहे राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जद्दोजहद की जा रही है।

जिसके चलते छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट में बाबा फिश सेन्टर के सामने ठन्डे पानी और शरबत का स्टॉल पूरे गर्मी भर लगा कर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए संघर्ष किया गया। इसी कड़ी के बीच आज दिनांक 25 जून 2026 यानी 9 मोहर्रम के दिन खास और बेहतरीन शरबते आज़म का स्टॉल लगाया गया जहां तमाम राहगीरों ने इस खास शरबते आज़म से अपनी प्यास बुझा कर तारीफों के पुल बांधे।

उक्त कार्यक्रम में मुबारकपुर (उत्तर प्रदेश) के अल जामेतुल अशरफिया के बड़े मुफ्ती बद्रे आलम साहब ने खुसूसी शिरकत फरमाई और समाजसेवी संस्था GNRF के लिए दुआ ए खैर फरमाई।

इस कार्यक्रम में शहज़ाद अत्तारी, कासिम अत्तारी, अज़हर अत्तारी, हाजी शाहिद अत्तारी, मौलाना नसबुल ऐंन, मौलाना अफ़ज़ल और तमाम इस्लामी भाई शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories