लोक जगत, बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजाबंद हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दीप्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चमराराम सिदार (70 वर्ष) निवासी ग्राम चोरभट्ठी, गनियारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले लगभग एक माह से गिरजाबंद हनुमान मंदिर परिसर में रह रहे थे। गुरुवार को वे मंदिर के सहयोगियों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे और रात में वापस लौटे थे।

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वे मंदिर में सामान्य रूप से पूजा-पाठ करते दिखाई दिए। इसके कुछ समय बाद मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के पास स्थित अमरूद (बिही) के पेड़ पर उनका शव लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







Leave a Reply