चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सिलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद

लोक जगत, रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिलतरा पुलिस ने चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया है।

घटना का विवरण

दिनांक 27.08.2026 की रात्रि करीब 21:15 बजे ग्राम सांकरा स्थित घांसीदास बाबा मंदिर के पास आरोपी विरेंद्र मनहर, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, सांकरा, थाना सिलतरा, जिला रायपुर द्वारा प्रार्थी समीर कुर्रे, उम्र 18 वर्ष के पिता हरिश्चन्द्र कुर्रे के साथ गाली-गलौज एवं विवाद किया जा रहा था।

विवाद के दौरान आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के गर्दन के पीछे वार कर चोट पहुंचाई तथा मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी विरेंद्र मनहर को पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीला एवं धारदार लोहे का बटनदार चाकू, जिसकी कुल लंबाई लगभग 8½ इंच, फल की लंबाई लगभग 5 इंच एवं मूठ की लंबाई लगभग 3½ इंच है, बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

घायल प्रार्थी का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया।

आरोपी को दिनांक 28.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी का न्यायिक रिमांड दिनांक 11.09.2026 तक प्रदान किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

विरेंद्र मनहर, उम्र 24 वर्ष
निवासी वार्ड क्रमांक 07, सांकरा, थाना सिलतरा, जिला रायपुर (छ.ग.)

जब्त सामग्री

🔹 घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का बटनदार चाकू

पुलिस टीम

सउनि शंकर लाल वर्मा
Hc427 कपिल चंद्रवंशी c/ अर्जुन डहरिया c/ मुकेश जांगड़े थाना सिलतरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर ग्रामीण पुलिस
अपराध के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *