ज्वेलर्स शॉप में डकैती की योजना बना रहे 05 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 06.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित खेल मैदान में कुछ लड़के दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में धारदार हथियार रखे हुए हैं तथा लूट/डकैती करने की योजना बनाकर तैयारी कर रहे हैं।

उक्त सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती दीपमाला कश्यप द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति खेल मैदान में बैठे हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा उनसे बातचीत का प्रयास करने पर सभी व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें टीम द्वारा घेराबंदी कर 05 लोगों को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम महेश धीवर, नितिन उर्फ सोनू बैस, खेमलाल सेन, लक्ष्मण साहू एवं पियुष कुमार साहू, निवासी खम्हारडीह, रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों एवं उनके वाहनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद हुए। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कचना क्षेत्र के आसपास किसी ज्वेलर्स शॉप में डकैती करने की योजना तैयार करना स्वीकार किया गया।

सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 बटनदार धारदार चाकू, 01 स्टील का बड़ा चाकू, 02 कैंची, 01 स्टील पाइप, 04 नग मोबाइल फोन, होन्डा क्रमांक सी जी 04 क्यू टी 4258 तथा टाटा एस डीआई वाहन क्रमांक सी जी 04 जे डी 9030 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 348/26 धारा 310(4) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी लक्ष्मण साहू पूर्व में थाना खम्हारडीह से आबकारी एक्ट एवं मारपीट के प्रकरणों में तथा आरोपी खेमलाल सेन मारपीट के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी…

पियुष कुमार साहू पिता दानीराम साहू उम्र 19 साल निवासी सत्यम नगर भाठापारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

महेश धीवर पिता दशरथ धीवर उम्र 24 साल निवासी सत्यम नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।*

नितिन उर्फ सोनू बैस पिता चंद्र भनु बैस उम्र 24 साल निवासी ब्लॉक नं0 05 मकान नं0 05 पी0एम0 आवास सत्यम नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

खेमलाल सेन पिता मालिक राम सेन उम्र 27 साल निवासी सत्यम नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

लक्ष्मण साहू पिता किशोर साहू उम्र 25 साल निवासी निकिता गैस गोदाम के पास मोदी नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *