त्रिवेणी संगम में बाढ़ का कहर: जलमग्न हुआ प्राचीन बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर…

लोक जगत, राजिम। त्रिवेणी संगम में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते प्राचीन बाबा कुलेश्वरनाथ मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पैरी, सौंदर और महानदी तीनों नदियां इस समय पूरे उफान पर हैं, जिसके चलते मंदिर परिसर में तेजी से पानी भर गया है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के चबूतरे के ऊपर से भी पानी बह रहा है, और नंदी बाबा की प्रतिमा के ऊपर से पानी गुजरने लगा है। जलस्तर में हुई इस तेज बढ़ोतरी को देखते हुए इसे कई वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के रूप में देखा जा रहा है।
त्रिवेणी संगम में तीनों नदियों के बढ़े जलस्तर से आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने से लोगों में भी चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *