थाना खमतराई पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में चंद घंटो में 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

आरोपियों द्वारा आपसी दोस्ती में मामूली वाद-विवाद पर से मृतक के सिर में राॅड एवं सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकडे़ से मृतक के सिर एवं चेहरे में वार कर चोंट पहुंचाकर हत्या की घटना को दिया है अंजाम।
आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देकर शव को घटना स्थल से 300 मीटर दूर पर सीमेंट पाईप के नाले में करीब 12 फिट अंदर रखे थे छुपाकर।

लोक जगत, रायपुर। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में लगातार प्रोएक्टिव पुलिसिंग की जा रही है और लगातार गंभीर प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इसी चरण में थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में 03 आरोपियों को चंद घंटे में गिरफ्तार किया गया है।
विवरण यह है कि थाना खमतराई पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन लड़को ने एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को कहीं छुपा दिया है, कि सूचना पर सर्वप्रथम जिन संदेहियों के नाम सामने आयें उन्हें थाना खमतराई पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर तीनों संदेहियों/आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मृतक पवन टंडन को आरोपी सूरज यादव, प्रकाश यादव, समीर खान तीनों ने दिनांक 06.08.2026 की रात्रि 10.00 से 12.00 बजे के मध्य आपस में मिलकर चारो बांधा तालाब सूखा मैदान बंजारी नगर रावांभाठा जाकर बैठे। वहां शराब पी। रात्रि 01.00 से 01.30 बजे के मध्य मृतक पवन टंडन से वाद-विवाद हो गया। इसी बीच समीर खान ने लोहे के राॅड से मृतक के सिर पर वार किया जिससे मृतक गिर गया। प्रकाश यादव ने पास में रखे सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े से मृतक के सिर पर वार किया और सूरज यादव ने गला दबाया, उसके बाद फिर समीर खान ने 02-03 बार पुनः सीमेंट क्रांक्रिट के बड़े टुकड़े को मृतक के सिर पर पटका। जिससे पवन टंडन की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात तीनों ने उसके शव को छिपाने के लिए उठाकर लगभग 300 मीटर दूर बने सीमेंट पाईप लाईन के अंदर शव को छुपा दिया। उक्त घटना की तस्दीकी करने आरोपियों को घटना स्थल ले जाया गया और बताये अनुसार घटना शव मिला। मौके पर एफएसएल टीम व परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। परिजनों ने पवन टंडन के रूप में मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि पवन टंडन को दो दिनों से अपने रिश्तेदारों में पता तलाश कर रहे थे।

आरोपियों के विरूद्ध प्रार्थी प्रकाश भट्ट (मृतक क़ा चचेरा भाई )निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 752/2026 धारा-103(1),238,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों समीर खान, प्रकाश यादव एवं सूरज यादव से घटना में प्रयुक्त राॅड, कांक्रिट का बड़ा टुकड़ा व घटना के समय पहने हुए कपड़े को जप्त किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में डीसीपी उत्तर श्रीमती दीपमाला कश्यप, एडीसीपी उत्तर श्री आदित्य पाण्डे एवं एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना खमतराई की पुलिस टीम निरीक्षक श्री जितेन्द्र जायसवाल, पीएसआई कौशल कुमार झा, प्र.आर. अशोक वर्मा, आरक्षक सुमीत वर्मा, अक्षय दिनकर, दीपक मिश्रा, निलराज बारले, श्रीचंद दीप, भरत रात्रे की सराहनीय भूमिका रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपीगण –
01.समीर खान पिता आबित खान उम्र-19 वर्ष साकिन शिव मंदिर के पास बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

  1. प्रकाश यादव उर्फ दादु पिता देवनाथ यादव उम्र-18 वर्ष साकिन बंजारी नगर तालाब पार रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
  2. सूरज यादव पिता रामजी यादव उम्र-19 वर्ष साकिन बंजारी नगर शिव मंदिर के पास बांधा पारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

मृतक का नाम – पवन टंडन S/O रूप सिंह टंडन उम्र-22 वर्ष निवासी रावनभाटा खमतराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *