नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों से प्रसव कराने एवं नवजात शिशु की बिक्री के मामले में अन्य 01 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। थाना न्यू राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 64(2)(एफ), 65, 336, 337, 61(2), 351(2), 115(2), 89, 3(5) बीएनएस एवं धारा 4(2), 5(एन), 6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 81 जे.जे. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में प्रकरण में संलिप्त कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि महिला आरोपी पूनम सागरिया द्वारा पीड़िता की आयु अधिक दर्शाने एवं नाम परिवर्तन करने के उद्देश्य से उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार कराने हेतु पीड़िता का आधार कार्ड दलदल सिवनी, मोवा, पंडरी निवासी पिंटू सिंह को दिया गया था।

पुलिस टीम द्वारा पिंटू सिंह की पतासाजी कर उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा पूनम सागरिया के कहने पर पीड़िता के आधार कार्ड में मोबाइल के ऐप के माध्यम  से नाम में परिवर्तन करने तथा उसकी आयु बढ़ाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर पुनः पूनम सागरिया जो कि पूर्व से ही जेल में है को देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

जप्त मोबाइल फोन एवं विवेचना के दौरान प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की विवेचना जारी है। साथ ही प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिंका एवं उनके द्वारा किए गए कृत्यों के संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- पिन्टू सिंह उम्र 30 साल निवासी द्वारिका विहार शिव मंदिर के पास दलदल सिवनी थाना मोवा पंडरी रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *