लोक जगत, रायपुर। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 330/26, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की लगातार विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में कार्यवाही करते हुए 09 आरोपियों कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय, दीपिका पॉलीवाल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी, मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर, विवेक सिंह, शुभम पांडेय, योगेन्द्र चौहान एवं बालमुकुंद दीक्षित को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा 04 करोड़ रुपये से अधिक नगदी रकम, 20 नग मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नोट के आकार का काला पेपर, कांच के प्लेट्स, अन्य सामग्री एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज, जुमला कीमती लगभग 04 करोड़ 02 लाख रुपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों, उनके आपसी संपर्कों तथा घटना में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत एवं गहन पूछताछ की गई। पूछताछ से प्राप्त जानकारी के साथ-साथ आरोपियों के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन एवं उनमें उपलब्ध डिजिटल सामग्री का तकनीकी परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया।
तकनीकी विश्लेषण एवं पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपियों के आपसी संपर्कों तथा प्रकरण में रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह एवं दीपक सिंह की संलिप्तता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्रित की गई तथा लगातार निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से दोनों आरोपियों को लोकेट कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों से प्रकरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी…
दीपक सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 46 साल निवासी 002 डी विंग रोज गार्डन बिल्डिंग मीरा रोड थाना काशीमीरा जिला पालघर मुम्बई।
रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पिता नंदकिशोर सिंह उम्र 39 साल निवासी 106 जे 04 रूस्तम जी ग्लोबल सिटी थाना विरार वेस्ट जिला पालघर मुम्बई।







Leave a Reply