प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। एण्टी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस वे रोड श्री हरि श्याम जनरल स्टोर्स के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने की फिराक में हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल सूचना का सत्यापन कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबल सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम चन्द्रशेखर परमार एवं अभिषेक कोसले निवासी महासमुंद होना बताया। टीम द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसन-10 बरामद हुई। आरोपियों से उक्त प्रतिबंधित दवा अपने पास रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके तथा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास करने लगे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 नग नाइट्रोसन-10 टेबलेट, नगदी रकम 70,000/- रूपये तथा प्रकरण से संबंधित 02 मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग 1,70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 239/26 धारा 22(ग) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

आरोपी चन्द्रशेखर परमार वर्ष 2024 में हत्या के प्रकरण में थाना कोतवाली जिला महासमुंद से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

अभिषेक कोसले पिता स्व. खेमन कोसले उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 घोडारी थाना महासमुंद जिला महासमुंद।

चन्द्रशेखर परमार पिता बाबुलाल परमार उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 घोडारी पोस्ट बिरकोनी थाना महासमुंद जिला महासमुंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *