लोक जगत, रायपुर। जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में रिसर्च ग्रांट सीड मनी योजना के अंतर्गत स्वीकृत शोध परियोजना “एनीमिया की रोकथाम एवं प्रयुक्त सब्सट्रेट के माइकोरिमेडिएशन अनुप्रयोगों हेतु प्लूरोटस (Pleurotus) प्रजाति के मशरूम का खनिज सुदृढ़ीकरण” के लिए अस्थायी प्रोजेक्ट असिस्टेंट पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। परियोजना की अवधि 1.5 वर्ष है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना पूर्णतः भरा हुआ आवेदन-पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 12 सितंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट अथवा ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। यह पद पूर्णतः अस्थायी एवं परियोजना अवधि तक सीमित होगा तथा परियोजना की अवधि समाप्त होने पर स्वतः समाप्त हो जाएगा। विस्तृत पात्रता मानदंड, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए प्रधान अन्वेषक, डॉ. नागेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।







Leave a Reply