,

बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Posted by

आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू जप्त।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।

रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में प्रतिदिन किए जा रहे संध्या पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान के दौरान थाना डी.डी. नगर पुलिस को दिनांक 17.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति महादेव घाट पुल के पास रायपुरा क्षेत्र में हाथ में बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल उत्पन्न कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेन्द्र धीवर पिता थानुराम धीवर, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाजार चौक, डॉलफिन इम्प्रेस के सामने, मोवा, थाना पंडरी, जिला रायपुर बताया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरुद्ध किया गया।

थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories