रायपुर/ललितपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार हाईवे पर ट्रक से टकराकर पीछे जा गिरी।दुर्घटना में किरण सिंहदेव और कार चालक घायल हो गए। दोनों को पहले तालबेहट सिलिकॉन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किरण सिंहदेव की कमर में चोट लगी है, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं।पुलिस के अनुसार हादसा झरार घाट के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। करीबियों का कहना है कि किरण सिंहदेव की हालत स्थिर है और गंभीर खतरे की कोई बात नहीं है।








Leave a Reply