लोक जगत, रायपुर। रायपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध दुकानों को हटाने के दौरान नगर निगम के दस्ते और सब्जी फल व्यापारियों के बीच कई बार तीखी झड़पें और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिलता है और आज वही मामला भाटागांव से सामने आया जहां सब्जी व्यापारियों ने निर्धारित जगह छोड़कर सड़क किनारे सब्जी लगाई जिस पर निगम के अधिकारियों ने उन्हें फटकार लगाते हुए कार्रवाई की है।

यह पूरा मामला भाटागांव क्षेत्र के पानी टंकी के पास का था जहां पर सब्जी बेचने वालों के लिए एक निश्चित जगह नगर निगम में तय की थी लेकिन उससे अलग होकर सड़क किनारे उन्होंने सब्जी लगाई इस पर यातायात अवरोध की स्थिति पैदा हुई और निगम के आला अफसर वहां पहुंचे जिस पर सब्जी बेचने वाले व्यापारी और निगम के अधिकारियों में काफी बहस देखी गई।
व्यापारियों का कहना है कि एक तो जगह छोटी है और जितने भी फुटकर व्यापारी हैं जो सब्जी बेचते हैं उनके लिए व्यवस्था पर्याप्त नहीं है इसलिए हमें सड़क पर आकर बेचना पड़ता है वहीं अधिकारियों ने कहा कि सड़क में जाम की स्थिति बनती है और यातायात प्रभावित होता है इसके कारण ये कारवाही करनी पड़ रही है।







Leave a Reply