लोक जगत, रायपुर। पुलिस की ड्यूटी महज कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देना भी पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी भावना का परिचय सिविल लाइन थाने में पदस्थ ASI संतोष यादव ने दिया।

बताया गया कि एक लावारिस शव मिलने के बाद ASI संतोष यादव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए शव के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में शव को विधि-विधान के अनुसार दफनाया गया। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।
लावारिस शव के प्रति अपनाई गई संवेदनशीलता ने पुलिस की मानवीय भूमिका को सामने रखा। ASI संतोष यादव के इस कार्य को मानवता की मिसाल बताते हुए उनकी सराहना की जा रही है।
“वर्दी के साथ इंसानियत भी जरूरी”
ASI संतोष यादव की पहल यह संदेश देती है कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही न हो, लेकिन उसके अंतिम सम्मान और गरिमा का अधिकार बना रहता है। पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने एक बार फिर “वर्दी के साथ इंसानियत” की भावना को मजबूत किया है।








Leave a Reply