मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे: ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’ अभियान के तहत CJP की 3 प्रमुख माँगे…

लोक जगत, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं और देश भर से करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए आयोग के समक्ष तीन प्रमुख माँगे रखी हैं।
CJP ने स्पष्ट किया कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशव्यापी आंदोलन और दिल्ली में “जंतर-मंतर 2.0” अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

CJP की 3 मुख्य माँगे:

  • CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा एवं स्वतंत्र जाँच:
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लिए गए सभी विवादित फैसलों और प्रक्रियात्मक बदलावों की किसी स्वतंत्र संस्था द्वारा निष्पक्ष जाँच कराई जाए।
  • SIR प्रक्रिया व नाम हटाने पर रोक और रिकॉर्ड सुरक्षित करना:
    SIR प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए। मतदाता सूची को जनवरी 2025 की स्थिति में बहाल किया जाए और सभी संबंधित प्रशासनिक फाइलों/डाटा को सुप्रीम कोर्ट या किसी न्यायिक रूप से पर्यवेक्षित समिति को सौंपा जाए।
  • चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून (2023) को रद्द करना:
    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के मौजूदा कानून को निरस्त किया जाए और उसकी जगह एक पारदर्शी एवं व्यापक बहु-संस्थीय नियुक्ति प्रक्रिया लागू की जाए।
    CJP का वक्तव्य:
    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए CJP के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा:

CJP ने अपने नए राष्ट्रीय अभियान “इलेक्शन कमीशन ठीक करो” की शुरुआत की घोषणा करते हुए सभी युवाओं और नागरिक समूहों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया है।

“लोकतंत्र का मूल आधार निष्पक्ष चुनाव और नागरिक का वोट देने का अधिकार है। अगर करोड़ों नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। यदि ज्ञानेश कुमार अगले 48 घंटों में अपना पद नहीं छोड़ते, तो CJP पूरे देश में सड़कों पर उतरेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *