युवा कांग्रेस जिला सचिव मोहम्मद ताजुल ने दी प्रदेशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद…

लोक जगत, रायपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद मिलाद-उन-नबी) के मुकद्दस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला सचिव श्री मोहम्मद ताजुल ने समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों एवं राजधानीवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में श्री मोहम्मद ताजुल ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन पूरी इंसानियत के लिए दया, प्रेम, शांति, भाईचारे और समानता का संदेश देता है। उन्होंने समाज से अन्याय, असमानता और अज्ञानता को मिटाकर सही राह दिखाई।
युवा कांग्रेस जिला सचिव ने सभी से अपील की कि इस पवित्र पर्व को आपसी सौहार्द, मोहब्बत और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने ईश्वर (अल्लाह) से प्रार्थना की कि यह पर्व हमारे प्रदेश और देश में सुख, समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *