वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने घेरा कलेक्ट्रेट, दिग्गज नेताओं के साथ युवा कांग्रेस सचिव ताजुल अहमद भी रहे मौजूद…

लोक जगत, रायपुर। राजधानी रायपुर में वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में धांधली का गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया जहां जमकर नारेबाजी के साथ विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस विशाल प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ-साथ युवा कांग्रेस सचिव ताजुल अहमद एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग के खिलाफ रोष जाहिर किया।

इस बड़े प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं के साथ युवा कांग्रेस के सचिव ताजुल अहमद विशेष रूप से मौजूद रहे। ताजुल अहमद ने युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अग्रिम पंक्ति में रहकर विरोध जताया।

Oplus_131072

मीडिया से बातचीत के दौरान ताजुल अहमद ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है और यदि वोट चोरी जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, जहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *