सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, कोरिया/बैकुंठपुर। पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्री राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

घटना का विवरण:
ओडगीनाका निवासी पीड़ित पक्ष पिछले एक माह से इलाज के सिलसिले में अपने घर पर ताला लगाकर रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने सूने मकान का फायदा उठाकर रात्रि में ऊपर के रास्ते से घर के भीतर प्रवेश किया। आरोपी ने अंदर के दरवाजों और अलमारी का ताला तोड़कर नकद रकम और की पैड पार कर दी थी। पीड़ित की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझाया।
पंजीकृत अपराध:
अपराध क्रमांक: 249/2026
धाराएं: 331(4), 305 बीएनएस (BNS)
गिरफ्तार आरोपी का विवरण…
नाम: मनोज कुमार राजवाड़े
पिता का नाम: इनेश्वर प्रसाद राजवाड़े
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: ओडगीनाका, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)
बैकुंठपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *