रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साइकिल मिलने से विशेष रूप से दूरदराज़ से आने वाले विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुँच आसान होगी, उनका समय बचेगा और वे पूरे उत्साह के साथ नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माता हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरों पर साइकिल पाकर खुशी साफ़ झलक रही थी। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, पार्षद श्री खगपति सोनी, एमआईसी एवं पार्षद श्री महेन्द्र खोडियार एल्डरमैन श्री गोपाल सोना सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।








Leave a Reply