लोक जगत, नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी झाराघाटी श्री राजकुमार राय के नेतृत्व में थाना झाराघाटी पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना झाराघाटी में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 103(1) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े तथ्यों एवं परिस्थितियों की बारीकी से जांच की गई तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान एवं तलाश शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, प्रत्यक्ष एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों तथा अन्य उपलब्ध जानकारी का बारीकी से विश्लेषण किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी बिसरू सलाम पिता स्व. डोरा सलाम, उम्र 49 वर्ष, निवासी पुजारीपारा, ग्राम छिनारी, थाना झाराघाटी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे में आरोपी तक पहुंची पुलिस…
हत्या जैसे गंभीर एवं संवेदनशील अपराध में थाना झाराघाटी पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी तक पहुंच बनाई गई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी झाराघाटी श्री राजकुमार राय, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रदीप वट्टी , सहायक उप निरीक्षक राजकुमार ठाकुर , आरक्षक जितेंद्र नेताम और आरक्षक जोगा मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रकरण में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है।
नारायणपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ आमजन में सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।







Leave a Reply