लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि हमारे प्रदेश मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी से गुहार लगाया प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को 17 सितम्बर को 17 दिन हो गए पेंशन नहीं मिला है बिना पेंशन के ही हमने पोला, तीजा अउ गणेश चतुर्थी के मनायेन सूखा सूखा तिहार छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वित्त मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री से लगातार करत रहेन गुहार टेंशन झन दो समय में दो पेंशन , बिना पेंशन के सुखा सुखा निकल गे हम छत्तीसगढ़ीया मनके बड़े – बड़े तीजा पोरा के तिहार।

ज्ञातब्य हो कि पेंशनरो को पेंशन पिछले तीन माह से 13-17 दिनों के बाद ही विलम्ब से पेंशन मिलता आ रहा है जिससे पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदीप मिश्र ने बताया कि आज दस, साल नौ माह हो रहे हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को सातवें वेतन मान के अनुसार पेंशन नहीं मिल रहा है।
सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन देने हेतु शासन ने जनवरी 2026 को आदेश भी जारी कर दिया है छ ग शासन के उच्च शिक्षा / वित्त मंत्रालय को अपने ही जारी आदेश का पालन करते हुए सातवें वेतन मान के हिसाब से सभी विश्वविद्यालयीन पेंशनरों को पेंशन देना इसी माह से सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को अविलम्ब आदेश पालन करते हुए पेंशन भुगतान करने का आदेश दिया जाय।
विदित हो कि प्रत्येक माह की तरह इस माह भी 20-25 लाख रुपये कम बजट एलॉटमेंट देने से पेंशन के लिए आबन्टित बजट राशि बैंकों को कम मिलने से बैंक शासन को पत्र लिख कर और अतिरिक्त राशि की मांग करता है उक्त अतिरिक्त राशि प्राप्त होने के बाद ही पेंशन भुगतान किया जाता है इस कारण से ही विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को आज 17 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला पेंशन।
साथ ही मिश्र जी ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की इस माह माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितम्बर को जन्मदिन और उनके सेवा काल के, 25 वर्ष पूर्ण हो रहें हैं ऐसे में सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन पेंशनरों ने अपने अपने घरों में 25-25 दिया जलाने का लिया था निर्णय और खरीद भी लिया दिया , आज 17 दिन से पेंशन मिलने का कर रहे थे इंतजार नहीं मिला पेंशन तो एक दिया ही जलाने लिया टेंशन अब एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प के तहत मोदी जी के 25 वर्ष सेवा काल के उपलक्ष्य में हम सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण 01-01 दिया जलायेंगे मोदी जी का जन्मदिन जरूर मनायेगे और
मोदी जी के सम्मान में उनसे सीधे मिल कर उनका आशीर्वाद लेने दिल्ली जल्द ही जायेगें।
मोदी जी की गारंटी की गारंटी को ध्यान में मुख्य मंत्री जी से निवेदन करते हैं कि अविलम्ब पेंशन भुगतान किया जाय इसके लिए आबन्तिट बजट में और अतिरिक्त राशि 25 लाख रुपये प्रति माह स्थायी रूप से जोड़ कर फंड रिलीज किया जाए ताकि वि, वि,के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों को उसी माह वेतन देने का प्रावधान है उसी नियम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों / सेवानिवृत शासकीय पेंशनरों की भांति शासन द्वारा उसी माह पेंशन देने का आदेश विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को पेंशन देने का स्थायी समाधान निकल जायेगा।







Leave a Reply