106 नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट में चलाए जा रहे विजिबल पुलिसिंग अभियान के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस एवं ACCU/क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही डीसीपी क्राइम, आईपीएस श्री स्मृतिक राजनाला एवं डीसीपी सेंट्रल श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देशन तथा एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन पर की गई। निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार, थाना प्रभारी कोतवाली एवं प्रभारी ACCU/क्राइम ब्रांच के निर्देशन में रेड की कार्यवाही की गई, जिसका नेतृत्व परिक्षाधीन उपनिरीक्षक ज्योति पटेल द्वारा किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार नाला चौक, नेहरू नगर, रायपुर के पास एक महिला अपने पास नशीली गोलियां रखकर उनकी बिक्री करने के लिए मौजूद है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम योगिता साहू, पिता राजू साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी चार नाला चौक के पास, संतोषी मंदिर के पास, नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर बताया।
महिला के कब्जे में रखे कैरी बैग की तलाशी लेने पर NITRAZEPAM TABLET IP NITROSUN-10 की कुल 106 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस द्वारा बरामद 106 नशीली गोलियों को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 22(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायालय की अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
रायपुर पुलिस द्वारा विजिबल पुलिसिंग अभियान के माध्यम से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार प्रभावी निगरानी रखते हुए ऐसे तत्वों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *